July 11, 2024 4:06 PM

printer

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में भी गरज के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की

राज्य में करीब एक हफ्ते बाद मानसून फिर सक्रिय हो गया है। देवघर में आज सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी गरज के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन रांची समेत 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गयी है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने वज्रपात को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला