September 16, 2024 8:50 PM

printer

मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है। इन जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी वर्षा से कन्हर, गागर, गेऊर और सेंदूर नदियों में जलस्तर बढ़ सकता है।

इसके अलावा, सरगुजा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जशपुर, कोरबा और रायगढ़ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला