मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में गर्मी की संभावना जतायी है। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि गोरखपुर, अयोध्या और वाराणसी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में तापमान चालीस से पैंतालीस डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। अगले दो दिन बाद फिर से तेज लू चल सकती है।
Site Admin | June 8, 2024 6:44 PM
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में गर्मी की संभावना जतायी