मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक विदर्भ और अगले चार दिन तक छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तेज़ वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। अगले सात दिन तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। असम और मेघालय में भी कल से शुक्रवार तक और बिहार में बुधवार तक तेज़ वर्षा हो सकती है। मराठवाड़ा में अगले दो दिन तक और मध्य महाराष्ट्र, कोंकण तथा गोवा के कई इलाक़ों में मंगलवार से शुक्रवार के बीच मूसलाधार बारिश का अनुमान है। तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में कल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मंगलवार तक और तेलंगाना में अगले तीन दिन तक मध्यम वर्षा हो सकती है।
Site Admin | September 22, 2024 8:17 AM
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई