मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, दुर्ग, धमतरी और गरियाबंद के कुछ हिस्सों तक आगे बढ़ गया

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, दुर्ग, धमतरी और गरियाबंद के कुछ हिस्सों तक आगे बढ़ गया है। इसके अगले दो से तीन दिनों में उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बिहार और उसके आसपास बना हुआ है। इसके अलावा मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगी उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी चक्रवाती घेरा विस्तारित है। इसके असर से प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने, आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ चलने की चेतावनी दी गई है। प्रदेश में अगले पांच दिनों तक वर्षा की स्थिति ऐसी ही बने रहने की संभावना है।

इस बीच, रायपुर और कवर्धा सहित प्रदेश के कुछ जिलों में आज शाम से गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई है। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला