दक्षिण-पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि इस साल मानसून अपने तय समय से पहले छत्तीसगढ़ पहुंचा है। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब मानसून ने सबसे पहले सुकमा जिले में प्रवेश किया है। आमतौर पर मानसून बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश करता है।
मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना व्यक्त की है। वहीं, कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बस्तर संभाग के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।
।
Site Admin | June 8, 2024 7:55 PM
मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि इस साल मानसून अपने तय समय से पहले छत्तीसगढ़ पहुंचा है