पैरा निशानेबाजी में भारतीय पैरा निशानेबाज मोना अग्रवाल ने कल रात कोरिया के चंगवोन में विश्व निशानेबाजी पैरा स्पोर्ट प्रतिस्पर्धा में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं सेना के आमिर अहमद भट्ट ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता। 37 वर्षीय मोना अग्रवाल ने फाइनल में आर-टू-दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 250.8 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।
Site Admin | April 26, 2024 8:48 AM
मोना अग्रवाल ने विश्व निशानेबाजी पैरा स्पोर्ट प्रतिस्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक