March 28, 2024 7:57 AM

printer

मैड्रिड ओपन बैडमिंटनः प्री क्वार्टर फाइनल में पहुँचीं पी. वी. सिंधु

पी. वी. सिंधु मैड्रिड ओपन बैडमिंटन के प्री क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्‍होंने पहले राउंड में कनाडा की वेन यू झांग को 21-16, 21-12 से हराया। आज प्री क्‍वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला ताइवान की हवांग यू सुन से होगा।

पुरुष डबल्‍स में भारत के कृष्‍ण प्रसाद गरागा और साई प्रतीक प्री क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गये हैं। उन्‍होंने कनाडा के एडम डांग और नाइल याकुरा को हराया। भारत के एम. आर. अर्जुन और ध्रुव कपिल ने मैक्सिको के जॉब कैस्टिलो और लुईस नवारों को मात दी।

महिला डबल्‍स में आज तनिशा कैस्‍ट्रो और अश्विनी पोनप्‍पा का मुकाबला ऑस्‍ट्रेलिया की टिफनी हो और ग्रोन्‍या सॉमर वील से होगा।

एन. सिक्‍की रेड्डी और बी. सुमित रेड्डी मिक्‍सड डबल्‍स के प्री क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला