मेघालय में लोकसभा की दोनों सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। यहां दस उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य में सुगम मतदान के लिए तीन हजार पांच सौ 12 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से तीन सौ 26 शहरी और तीन हजार एक सौ 86 मतदान केन्द्र ग्रामीण क्षेत्र में हैं। 88 मतदान केन्द्रों पर सभी चुनाव कर्मी महिलाएं हैं। राज्य में साठ आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। एक मतदान केन्द्र का प्रबंधन दिव्यांगजन कर रहे हैं। एक हजार आठ सौ 86 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की जा रही है।
Site Admin | April 19, 2024 2:08 PM
मेघालय में लोकसभा की दोनों सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है