July 16, 2024 7:55 PM

printer

मुहर्रम को लेकर कल राजधानी रांची समेत राज्यभर में जुलूस निकाला जायेगा

मुहर्रम को लेकर कल राजधानी रांची समेत राज्यभर में जुलूस निकाला जायेगा। रांची में इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं। दो सौ से ज्यादा जगहों पर स्टैटिक फोर्स को तैनात किया गया है। यातायात एसपी ने सुबह 10 बजे से निजी एवं यात्री वाहनों का परिचालन जुलूस की समाप्ति तक बंद रखने का आदेश दिया है। जारी आदेश में रांची शहर के अन्य मार्गों पर मुहर्रम जुलूस के अवसर पर यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट करने की बात भी कही गयी है। इस बीच जिले के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने लोगों से सदभाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला