मुहर्रम को लेकर कल राजधानी रांची समेत राज्यभर में जुलूस निकाला जायेगा। पूरे राज्य में इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं। राजधानी में दो सौ से ज्यादा जगहों पर स्टैटिक फोर्स को तैनात किया गया है। यातायात एसपी ने कल सुबह 10 बजे से निजी एवं यात्री वाहनों का परिचालन जुलूस की समाप्ति तक बंद रखने का आदेश दिया है। जारी आदेश में रांची शहर के अन्य मार्गों पर मुहर्रम जुलूस के अवसर पर यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट करने की बात भी कही गयी है।
Site Admin | July 16, 2024 7:24 PM
मुहर्रम को लेकर कल राजधानी रांची समेत राज्यभर में जुलूस निकाला जायेगा