मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने देहरादून में वर्षा जल संग्रहण के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बारिश के पानी को चैकेडैम के माध्यम से रोककर संरक्षित करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा वर्षा जल संग्रहण कर पूरे सालभर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकती है। मुख्य सचिव ने प्रदेश की सीमा तक सभी नदियों का मास्टर प्लान तैयार करने और राज्य जल संरक्षण की योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संरक्षण के लिए बनाई जाने वाली सभी योजनाओं के मूल्यांकन के लिए एक मैकेनिज्म विकसित करने और इनके अनुश्रवण के लिए डैशबोर्ड तैयार करने को भी कहा।
News On AIR | September 28, 2023 4:46 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने देहरादून में वर्षा जल संग्रहण के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की