झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विद्युत रंजन सारंगी ने आज पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में अनुमंडलीय न्यायालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नवनिर्मित भवन में कल से ही कोर्ट के संचालन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि सबके सहयोग से लोगों को सुलभ न्याय दिलाये जाने की जरुरत है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपायुक्त को अगले छह महीनों में आधारभूत संरचना को पूरा करने के निर्देश दिए।
Site Admin | July 14, 2024 8:17 PM
मुख्य न्यायाधीश विद्युत रंजन सारंगी ने आज पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में अनुमंडलीय न्यायालय भवन का उद्घाटन किया