मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि बगैर किसी भेदभाव के निर्वाचन की प्रक्रिया में समान भागीदारी सबों का अधिकार है, इसलिए मतदान प्रक्रिया में अपवर्जित समूहों के निर्वाचकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही इनके लिए अनिवार्य रूप से हरेक मतदान केन्द्र पर सुलभ मतदान की व्यवस्था रखी जाए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह बातें आज रांची स्थित निर्वाचन सदन में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। इसके अलावे मतदान प्रक्रिया में इनकी सुविधा के लिए डिजिटल तकनीकों के प्रयोग पर भी उन्होंने बल दिया।
Site Admin | March 27, 2024 8:48 PM
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन सदन में पदाधिकारियों को संबोधित किया