मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राजमहल, दुमका और गोड्डा लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए 1 जून को होने वाले मतदान में शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया है। उन्होंने पीठासीन पदाधिकारियों को चेन सिस्टम के माध्यम से मतदान में तेजी लाने को कहा है। के. रवि कुमार ने कहा है कि मतदाताओं को क्रमबद्ध मतदान कक्ष में प्रवेश कराते हुए मतदान कराना सुनिश्चित करें। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केंद्र से दूर रहने वाले मतदाताओं के लिए वाहन की टैगिंग करें ताकि मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाया जा सके। दिव्यांग और वरिष्ठ मतदातओं के लिए भी वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया हैै।
Site Admin | May 28, 2024 6:47 PM
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने अधिकारियों को 1 जून को होने वाले मतदान में शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया