राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के साथ उन्हें मतदान केंद्र तक लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि मतदान की गति बढ़ाने के लिए मतदान केंद्र में एक बार में तीन मतदाताओं को मतदान की सुविधा दी जा रही है। वहीं जिन मतदान केंद्रों पर एक हज़ार दो सौ से ज्यादा वोटर्स हैं, वहां अतिरिक्त मतदान कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे मतदान केंद्र जाने वक़्त मतदाता सूची का सीरियल नंबर जरूर नोट कर लें। इसके लिए वे निर्वाचन आयोग के वोटर हेल्पलाइन एप्प का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Site Admin | May 18, 2024 5:29 PM
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे वोटर हेल्पलाइन एप्प का इस्तेमाल करें