मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सभी मतदाताओं से मतदान जरूर करने का आग्रह किया है। उन्होने कहा है मतदाता लोकतंत्र के संरक्षक हैं इसलिए मतदान जरूर करें। मतदाता प्रदेश के जिम्मेदार नागरिक हैं एवं सदैव अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे हैं। लोकतंत्र में हर एक वोट महत्वपूर्ण है। उन्होंने आग्रह किया कि अपने परिवार के समस्त मतदाताओं के साथ वोट देने मतदान केन्द्र पर अवश्य जाएं। मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।
Site Admin | May 12, 2024 8:53 PM
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सभी मतदाताओं से मतदान जरूर करने का आग्रह किया