मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 9 अक्टूबर को देवघर के सारठ में सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास करेंगे। इस योजना पर लगभग 534 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे देवघर और जामताड़ा जिले में 4 प्रखंडों के 109 गांवों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल में चल रही तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए।
News On AIR | October 7, 2023 4:40 PM | jharkhand news
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 9 अक्टूबर को सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास करेंगे