मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा के परिवर्तन यात्रा पर हमला करते हुए कहा कि हमारे कार्यों को अंकुश लगाने के लिए बड़े-बड़े नेताओं को लगा दिया गया है। बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होने कहा कि झारखण्ड में कोई डेमोग्राफी चेंज नहीं हुई है। हम लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं।
आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की राह पर झारखण्ड सरकार वोट बैंक के घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है जिससे यहां की डेमोग्राफी बदल रही है।