July 19, 2024 7:29 PM

printer

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में मानसून की कम बारिश होने पर चिंता जाहिर की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में मानसून की कम बारिश होने पर चिंता जाहिर की है। गिरिडीह के मधुवन में आज जिले के अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा करने के बाद उन्होंने कहा कि कम बारिश होने की वजह से खेती-किसानी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाये हुए है। आवश्यकता पड़ने पर किसानों के लिए राहत की घोषणा की जायेगी।

इससे पहले उन्होंने आज अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मधुबन स्थित मारांग बुरु दिशोम मांझी थान में पूजा -अर्चना की। मारांग बुरु दिशोम मांझी थान के प्रति संथाल समाज की विशेष आस्था है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की उन्नति की कामना की। बाद में श्री सोरेन  ने संक्रांति मैदान में एक सभा को भी संबोधित किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला