मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्कूल, कॉलेज और उच्च संस्थानों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृति नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कल्याण मंत्री दीपक बिरुआ को इस मामले को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया है। इसके बाद मंत्री श्री बिरुआ ने सरायकेला के कल्याण पदाधिकारी से जवाब-तलब किया है। पूरे मामले की निगरानी आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा को सौंपी गयी है।
Site Admin | July 11, 2024 4:16 PM
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्कूल, कॉलेज और उच्च संस्थानों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृति नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की