July 10, 2024 2:41 PM

printer

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों की भी जानकारी ली। बैठक में श्री सोरेन ने अधिकारियों को सितंबर के अंत तक लगभग 30 हजार रिक्त पदों पर नियुक्ति पूरा करने का लक्ष्य दिया।

 

उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में मानव संसाधन की कमी से सरकार द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला