मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद अपनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार किया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 11 विधायकों को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंत्री पद की शपथ दिलायी। झामुमो कोटे से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के अलावा बैजनाथ राम, दीपक बिरुआ, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन और बेबी देवी ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
कांग्रेस की ओर से डा. रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, जबकि राजद की ओर से सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। नये मंत्रिमंडल में बैजनाथ राम, इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय नये चेहरे हैं। चम्पाई सोरेन मंत्रिमंडल में शामिल रहे झामुमो के बसंत सोरेन और कांग्रेस के बादल पत्रलेख को नये मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है।