कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जून के आखिर तक बेंगलुरु में पीने का पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बेंगलुरु में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से यह बात कही। उन्होंने बताया कि कृष्णराजसागर बांध में 11.02 टीएमसी और काबिनी बांध में 9.02 टीएमसी पानी मौजूद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेंगलुरु में पीने के पानी की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही कावेरी चरण-पांच परियोजना पूरी होने के बाद बेंगलुरु के लिए 775 एमएलडी अतिरिक्त पानी उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 हजार सरकारी नलकूपों में से छह हजार 900 सूख गए हैं। उन्होंने 313 स्थानों पर नए नलकूप खोदने और एक हजार 200 नलकूपों को पुन: सक्रिय करने के आदेश दिए हैं।
Site Admin | March 18, 2024 10:01 PM
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जून के आखिर तक बेंगलुरु में पीने का पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया