मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में श्री महाकाल महालोक के द्वितीय चरण के कार्यों का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल उज्जैन में श्री महाकाल महालोक के द्वितीय चरण के कार्यों का लोकार्पण किया। लगभग 242 करोड़ 35 लाख रुपए लागत के द्वितीय चरण के लोकार्पण से अब महाकाल मंदिर का परिसर 2.87 हेक्टेयर से बढ़कर 47 हेक्टयर हो गया है। श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर के विस्तार योजना 856 करोड़ रुपए से अधिक की है। इस परियोजना के प्रथम चरण में 351 करोड़ रुपए के कार्यों को रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। मुख्यमंत्री ने 284 करोड़ रुपए की लागत के यूनिटी मॉल और 250 करोड़ रुपए की लागत के मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्री महाकाल की कृपा से उज्जैन में विकास कार्यों के लिए 3000 करोड़ रुपए अलग से आ रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान को अखाड़ा परिषद की ओर से सनातन गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला