मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में मेट्रो रेल ट्रॉयल रन का हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया। ट्रायल रन सुभाष नगर स्टेशन से रानी कमलापति स्टेशन तक 5 किलोमीटर की दूरी तक हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी मेट्रो का सफर किया। उन्होंने मेट्रो के ट्रायल रन के अवसर पर शहर वासियों को बधाई थी। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना की स्वीकृत लागत 6941 करोड़ रुपये है। भोपाल में पहले चरण में लगभग 30.95 किलोमीटर पर मेट्रो रेल का काम चल रहा है। इसमें 16.77 किलोमीटर ऑरेंज लाइन- एम्स से करोंद चौराहा तथा 14.18 किलोमीटर ब्ल्यू लाइन- भदभदा चौराहा से रत्नागिरी तिराहे को जोड़ेगी।
News On AIR | October 3, 2023 4:08 PM | Madhya Pradesh | MP NEWS
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेट्रो रेल ट्रॉयल रन का हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ