मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से पन्द्रह नए इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नये इंटरसेप्टर वाहनों की तैनाती रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, कोरबा और रायगढ़ सहित पन्द्रह जिलों में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए की जाएगी। इंटरसेप्टर वाहन मिलने से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को चिन्हित कर कार्यवाही की जा सकेगी। इन वाहनों में ध्वनि विस्तारक यंत्र तथा तीन सौ साठ डिग्री निगरानी के लिए सर्विलांस कैमरा भी है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
Site Admin | July 12, 2024 7:36 PM
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पन्द्रह नए इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया