September 26, 2024 10:06 PM

printer

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 8 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के ग्राम बगिया में आठ करोड़ पचपन लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें कुनकुरी विकासखंड के ग्राम कुंजारा, ढोकड़ा और साहीडांड में नवनिर्मित विद्युत उपकेन्द्र भी शामिल हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कुनकुरी में उप क्षेत्रीय भंडार और सन्ना में निर्मित नवीन तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया।  

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सौ कुंभकार शिल्पकारों को निःशुल्क इलेक्ट्रॉनिक चाक वितरित किए। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला