छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहकर अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू सहित मौसमी बीमारियों से बचाव और रोकथाम के लिए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने लोगों से कहा है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर इसकी जांच करवाएं और जरूरी उपचार लें।
Site Admin | August 24, 2024 7:35 PM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को किया अलर्ट