छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा और खेल मामलों के मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया से मुलाकात की। रेल मंत्री से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए रेल नेटवर्क के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने राज्य की चार प्रमुख रेल परियोजनाओं – धर्मजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा परियोजना, अंबिकापुर-बरवाडीह परियोजना, खरसिया-नवा रायपुर-परमलकसा परियोजना और रावघाट-जगदलपुर नई रेललाइन परियोजना को जल्द शुरू करने का आग्रह किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री डॉक्टर मांडविया से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में रोजगार सृजन, श्रमिक कल्याण और खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार से और अधिक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।
Site Admin | July 17, 2024 8:02 PM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की