छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल पुलिस जवान संदीप खलको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्री खलको को बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने अस्पताल का दौरा कर श्री खलको का हालचाल पूछा। आईजी, कलेक्टर और एसपी ने इलाज कर रहे डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा की और बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। डॉक्टरों ने बताया की घटना में श्री खलको के जबड़े और आंख में चोट लगी है। उन्हें भर्ती कर जांच और इलाज शुरू कर दिया है। घायल जवान की सहायता के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने घायल जवान के परिवारजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
Site Admin | June 11, 2024 9:02 PM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल पुलिस जवान संदीप खलको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की