मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 7 वर्षों में हमने साढ़े छह लाख सरकारी भर्ती की। इसमें 60 फीसदी ओबीसी समाज की भर्ती की। 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में हमने इसको लागू किया। विपक्षी गठबंधन के पिछड़ा समर्थक होने के दावे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में 86 एसडीएम की नियुक्ति हुई। 86 में से 56 सिर्फ एक ही जाति से थे। वे लोग इस बात पर खामोश हो जाते हैं।
Site Admin | July 29, 2024 7:48 PM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया