मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आजमगढ़ मंडल की कानून व्यवस्था और विकास कार्यो की समीक्षा की। आजमगढ़ में हुई इस बैठक में बलिया और मऊ के अधिकारी ऑनलाइन जुड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित कराया जाये। विकास परियोजनाओं की नियमित रूप से निगरानी की जाये और नोडल अधिकारी नियुक्त कर हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट ली जाये। मुख्यमंत्री ने बाढ़ को लेकर सतर्क रहने और तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिये।
Site Admin | July 22, 2024 8:26 PM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आजमगढ़ मंडल की कानून व्यवस्था और विकास कार्यो की समीक्षा की