मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2024 का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जापान को आम निर्यात करने के लिए कंटेनर्स को फ्लैग ऑफ किया। साथ ही प्रगतिशील बागवानों को सम्मानित और आम महोत्सव से जुड़ी स्मारिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश इस साल जापान और मलेशिया को 40 टन आम निर्यात करेगा। 160 वर्ष के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि लखनऊ का दशहरी अमेरिका को निर्यात किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लिए प्रदेश सरकार ने भारत सरकार के सहयोग से चार पैक हाउस बनाए हैं, जो सहारनपुर, अमरोहा, लखनऊ और वाराणसी में हैं।
Site Admin | July 12, 2024 8:49 PM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2024 का शुभारंभ किया