मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्यों पर नजर रखें। मुख्यमंत्री ने आपदा से प्रभावित लोगों को अनुमन्य सहायता राशि देने का निर्देश दिया है। श्री योगी ने कहा कि जलभराव की स्थिति में तत्काल जल निकासी के प्रभावी प्रबंध किए जाएं। उन्होंने नदियों के जलस्तर की भी लगातार निगरानी का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराने को कहा ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा राशि दी जा सके।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला