मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये लोगों की समस्यायें सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। शाहजहांपुर से पहुंचे कई लोगों ने जमीन कब्जे और पैमाइश की समस्या बतायी, जिस पर मुख्यमंत्री ने शाहजहांपुर के जिलाधिकारी को तीन दिन के भीतर सम्बन्धित मामलों की जांच कर के कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी तरह के मामले आगरा और कानपुर से भी आये। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है, जल्द कार्रवाई की जायेगी। जनता दर्शन के दौरान कुछ महिलायें धनाभाव के कारण अपनों का इलाज न हो पाने की भी समस्या लेकर पहुंची थी। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि धन की कमी की वजह से किसी का इलाज प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने केजीएमयू के वीसी और सीएमएस को निर्देश दिये कि सम्बन्धित का इलाज तत्काल शुरू किया जाए।
Site Admin | June 30, 2024 6:37 PM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये लोगों की समस्यायें सुनीं