मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में समरस समाज के निर्माण में नाथ पंथ का अवदान विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नाथ पंथ के इतिहास पर डॉ. पद्मजा सिंह की किताब का किया लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाथ पंथ की परंपरा ने जाति, मत, मजहब और भाषा का कभी अनादर नहीं किया और सब को जोड़ने व सम्मान देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अगर हमारी भाषा स्वयं की नहीं है, तो वह हमारी प्रगति को बाधित करेगी।
Site Admin | September 14, 2024 8:55 PM | UTTAR PRADESH NEWS
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में समरस समाज के निर्माण में नाथ पंथ का अवदान विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित किया