मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार और लिपिक संवर्ग के सभी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। लखनऊ स्थित आवास पर कल एक उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने राजस्व विभाग के कामकाज और उपलब्ध मानव संसाधन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग और राजस्व परिषद में काम के बदलते स्वरूप और अधिकता को देखते हुए कुशल युवाओं की तैनाती की जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों से लेकर नामांकन, पैमाइश, घरौनी और खतौनी जैसे महत्वपूर्ण प्रकरणों का समय से निस्तारण हो सके, इसके लिए न केवल रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाए, बल्कि आवश्यकतानुसार नये पद सृजित भी किए जाएं।
Site Admin | September 14, 2024 8:44 PM | UTTAR PRADESH NEWS
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार और लिपिक संवर्ग के सभी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया