मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत 45 जनपदों के 555  आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत 45 जनपदों के 555  आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण किया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के बैंक खातों में बीमा प्रीमियन और यूनिफॉर्म के लिये 37 करोड़ 78 लाख रुपये की राशि भेजी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को पूर्ण करने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि बच्चे स्वस्थ होंगे, तभी भारत समृद्ध होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला