छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 19 सितंबर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सीतामढ़ी-हरचौका में करीब साढ़े सात करोड़ रुपए की लागत से बने राम वनगमन पर्यटन परिपथ के कार्यों का लोकार्पण किया। मवई नदी के किनारे राम वनगमन पर्यटन परिपथ में राम वाटिका और अन्य अधोसंरचना विकास के कार्य कराए गए हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लिए लगभग 360 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी संस्कृति को सहेजने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस माह के अंत तक किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त की राशि अंतरित कर दी जाएगी।
News On AIR | September 20, 2023 8:22 PM | Chhattisgarh
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 19 सितंबर को राम वनगमन पर्यटन परिपथ के कार्यों का लोकार्पण किया