मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से चयनित 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी नव नियुक्त अभियोजन अधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करने की आशा व्यक्त की।
News On AIR | September 18, 2023 6:04 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए