मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में आगामी कृषि कुंभ के आयोजन में राज्य के सभी जनपदों के साथ अन्य राज्यों की भी भागीदारी होनी चाहिए। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में कृषि कुंभ का पहला आयोजन किया था। अब इसका दूसरा आयोजन दिसम्बर माह में होने की सम्भावना है। मुख्यमंत्री ने आज इस सम्बन्ध में समीक्षा बैठक में कहा कि कृषि कुंभ में प्रदेश में कृषि क्षेत्र के नवाचार और उन्नत कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बीज से बाजार तक और पूरे विश्व में कृषि क्षेत्र में अपनाई जा रही तकनीक की जानकारी देने वाला होगा।
News On AIR | September 30, 2023 9:05 PM | Gorkhpu | UTTAR PRADESH HEADLIES | UTTAR PRADESH NEWS
मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में आगामी कृषि कुंभ के आयोजन में राज्य के सभी जनपदों के साथ अन्य राज्यों की भी भागीदारी होनी चाहिए।