August 3, 2024 4:38 PM

printer

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईको पर्यटन के विकास के लिए आज नवादा जिले के ककोलत जलप्रपात में पर्यटकीय सुविधाओं का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईको पर्यटन के विकास के लिए आज नवादा जिले के ककोलत जलप्रपात में पर्यटकीय सुविधाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही डेढ़ वर्षों से बंद जलप्रपात पर्यटकों के लिए खुल गया है। ककोलत जलप्रपात के आस-पास पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए सोलह करोड़ रूपये की लागत से प्राकृतिक कुंड, आकर्षक मुख्य द्वार, छह कैफेटेरिया, पर्यटन सूचना केन्द्र और प्राथमिक उपचार केन्द्र समेत अन्य संरचनाओं का निर्माण किया गया है।

 

इसके बाद मुख्यमंत्री ने नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के द्वारिकाबिगहा में 493.64 लाख रूपये की लागत से निर्मित आरसीसी पुल का उद्घाटन किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला