September 1, 2024 8:56 PM

printer

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही लंबित पड़े राजस्व संबंधि प्रकरणों के लिए राजस्व महाअभियान 3.0 चलाया जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही लंबित पड़े राजस्व संबंधि प्रकरणों के लिए राजस्व महाअभियान 3.0 चलाया जाएगा। उन्होंने महाअभियान के पहले और दूसरे चऱण में करीब 80 लाख प्रकरणों के निराकरण होने पर सभी को बधाई दी है।

 

मुख्यमत्री ने कहा कि सरकार के राजस्व मंत्रालय द्वारा लंबित पड़े प्रकरणों का निराकरण करने के लिए पहले राजस्व महाअभियान 1.0 चलाया गया था, जिसमें लगभग 30 लाख प्रकरण हल हुए थे। वहीं राजस्व महाअभियान 2.0 के माध्यम से लगभग 50 लाख प्रकरणों का निराकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही राजस्व महाअभियान 3.व् भी प्रारंभ होगा, जिससे यदि किसी का प्रकरण लंबित हो, तो उसे भी लाभ मिले।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला