मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन कल जमशेदपुर के मानगो में फ्लाईओवर का शिलान्यास करेंगे। लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर के निर्माण पर दो सौ बावन करोड़ रुपए खर्च होंगे। वहीं, एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय हो फिल्म फेस्टिवल का भी मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे। सरायकेला-जमशेदपुर में कई औऱ कार्यक्रमों में भी वे शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के जमशेदपुर दौरे को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है।
Site Admin | June 15, 2024 7:49 PM
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन कल जमशेदपुर के मानगो में फ्लाईओवर का करेंगे शिलान्यास