मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड से जुड़ी सभी स्थानीय एवं जनजातीय भाषाओं तथा संस्कृतियों का संरक्षण और संवर्धन हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य के साथ अगले महीने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में बांग्ला, ओड़िया एवं सभी जनजातीय भाषाओं के शिक्षकों की नियुक्ति करके, प्राथमिक स्तर पर इन भाषाओं में पढ़ाई शुरू की जायेगी। तभी हम इन भाषाओं एवं संस्कृतियों को संवर्धित करके अपनी अगली पीढ़ी को अपनी गौरवशाली विरासत सौंप पाएंगे। उन्होंने यह घोषणा जमशेदपुर में बंग बंधु संस्था की ओर से आयोजित कवि गुरु रबीन्द्रनाथ टैगोर एवं काजी नजरुल इस्लाम की जयंती समारोह में की।
Site Admin | May 17, 2024 3:09 PM
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड से जुड़ी सभी स्थानीय एवं जनजातीय भाषाओं तथा संस्कृतियों का संरक्षण और संवर्धन हमारी सरकार की प्राथमिकता है