दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार का घोटालों से पुराना रिश्ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में मनमानी कंपनियों को ठेके दिये गये। श्री सचदेवा ने कहा कि एक कम्पनी बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप को शिक्षा विभाग ने 2021 में ऊंची बोली के बाद भी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का ठेका दिया। उन्होने दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी से इस संबंध में जवाब मांगा है कि उंची बोली लगाने के बावजूद इस कम्पनी को ठेका क्यों दिया गया।
Site Admin | April 17, 2024 7:37 PM
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार का घोटालों से पुराना रिश्ता है