छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में लोरमी विकासखंड के अचानकमार क्षेत्र में मलेरिया के प्रकरण पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर देवेन्द्र पैकरा ने बताया कि अचानकमार सेक्टर के ग्राम अचानकमार, तिलैईडबरा, छपरवा और सारसडोल में मलेरिया जांच के अलावा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मलेरिया पॉजीटिव पाए गए मरीजों को मौके पर ही एंटी मलेरिया दवाई दी गई। वहीं, स्वास्थ्य कार्यकर्ता मरीजों से लगातार संपर्क में है और उन्हें जरूरी सलाह दे रहे हैं। श्री पैकरा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान लोगों की स्वास्थ्य जांच, दवाइयों का वितरण, जरूरी परामर्श और बीमारियों से बचाव के लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है।
Site Admin | July 20, 2024 8:56 PM
मुंगेली जिले में लोरमी विकासखंड के अचानकमार क्षेत्र में मलेरिया के प्रकरण पाए गए