March 29, 2024 10:55 AM

printer

मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारत के रोहन बोपन्‍ना और ऑस्‍ट्रेलिया के मैथ्‍यू एब्‍डेन पुरुष डबल्‍स फाइनल में पहुंचे

मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारत के रोहन बोपन्‍ना और ऑस्‍ट्रेलिया के मैथ्‍यू एब्‍डेन पुरुष डबल्‍स फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्‍होंने स्‍पेन के मार्सेल ग्रेनोलर्स और अर्जेंटीना के होरेसियो ज़ेबालोस को छह-एक छह-चार से हराया। फाइनल में कल इस जोड़ी का सामना अमरीका के ऑस्टिन क्रेजिसेक और क्रोएशिया के इवान डोडिग से होगा। यह बोपन्‍ना के लिए चौदहवां ए. टी.पी. मास्टर्स 1000 फाइनल होगा। उन्होंने अब तक 25 डबल्स खिताब जीते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला