मिजोरम में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री बी एल वर्मा ने आज आइजोल में पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की। इसे एक महत्वपूर्ण योजना बताते हुए, श्री वर्मा ने कहा कि इस योजना से हमारे समाज के एक बहुत ही महत्वपूर्ण वर्ग – कारीगरों और शिल्पकारों को बहुत जरूरी मदद और पहचाान मिलेगी। कार्यक्रम में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री लालरुआत्किमा, मुख्य सचिव डॉ. रेनू शर्मा, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव अंशुमान देव और मिजोरम सरकार के कई उच्चाधिकारी शामिल हुए।
News On AIR | September 17, 2023 6:22 PM | मिजोरम-विश्वकर्मा
मिजोरम की राजधानी आइजोल में पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरूआत हुई